श्री विश्वकर्मा भगवान की प्रार्थना

बुलावे भारत की संतान, सुनो श्री विश्वकर्मा भगवान।।
हो निराकार तुम स्वामी, सब जग के अंतर्यामी।।
हमारे प्राणों के भी प्राण, सुनों श्री विश्वकर्मा भगवान।।
जो सब संसार बनाया, है सभी शिल्प की माया।।
दिखती कारीगरी महान, सुनो श्री विश्वकर्मा भगवान।।
ये मनुज पशु जड़ सारे, है अद्भुत खेल तुम्हारे।।
चमकते तारे चन्द्र और भानु, सुनो श्री विश्वकर्मा भगवान।।
नित रात दिवस का आना, ऋतुओं का रूप बनाना।।
अनोखा तेरा यह विज्ञान, सुनो श्री विश्वकर्मा भगवान।।
जो शरण आपकी आते, सब संकट दूर हटाते।।
बताते ऐसा सब गुणवान, सुनो श्री विश्वकर्मा भगवान।।
कर जोड़ प्रार्थना करते, चरणों में मस्तक धरते।।
सिखाओ प्रेम सुत्र का ज्ञान, सुनो श्री विश्वकर्मा भगवान।।